ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अवैध कॉलोनाइजरों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दो दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर करीब 700 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी और अधिसूचित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।रण संवाददाता,
अवैध कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी बसाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ध्वस्तीकरण अभियान रहेगा लगातार जारी
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम जनता से अपील की कि यीडा क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण की वेबसाइट या कार्यालय से भूमि का सत्यापन अवश्य कर लें।
सीईओ के निर्देश पर चला विशेष अभियान
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर नौ और 10 जुलाई को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
चपरगढ़ में 50 हजार वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
लगातार दूसरे दिन 10 जुलाई को प्राधिकरण ने ग्राम चपरगढ़ में 60 मीटर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने यहां करीब 50 हजार वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।


