सेक्टर-51 की जनसमस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले महासचिव संजीव कुमार

नोएडा: 4 जुलाई 2026 को सेक्टर-51, नोएडा के महासचिव संजीव कुमार ने नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 स्थित सेक्टर-19 कार्यालय में मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर से मुलाकात की। इस दौरान सेक्टर-51 की विभिन्न नागरिक समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सफाई, अतिक्रमण और आधारभूत सुविधाओं पर उठाए प्रमुख मुद्दे

बैठक में सेक्टर की सफाई व्यवस्था, नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने, अनधिकृत कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई, सड़कों की रिसर्फेसिंग, इंटरलॉकिंग टाइलों की मरम्मत एवं ड्रेनों की रिपेयरिंग और ड्रेन कवर लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठाए गए।

सामुदायिक केंद्र और बारात घरों के विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

संजीव कुमार ने सेक्टर-51 के कम्युनिटी सेंटर में फॉल्स सीलिंग के कार्य, आवश्यक इंडिकेशन बोर्ड लगाए जाने तथा दोनों बारात घरों में चल रहे टॉयलेट एवं किचन निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया।

जनसुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी

महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि सेक्टर-51 के निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्राधिकरण द्वारा उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, जिससे सेक्टर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें