सपा ने वृक्षारोपण कर मनाई संत शिरोमणि लक्खी शाह बंजारा जयंती, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने पीडीए वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण के तहत शनिवार को सेक्टर-35 स्थित मोरना राजकीय प्राथमिक विद्यालय और सेक्टर-115 स्थित सोरखा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संत शिरोमणि लक्खी शाह बंजारा जी की जयंती भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

संत लक्खी शाह बंजारा के आदर्शों पर चलने का आह्वान
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा उनके आदर्श समाज को एकता और मानवता का संदेश देते हैं। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं, महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि संत लक्खी शाह बंजारा का जीवन अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर समाज सेवा करने की प्रेरणा देता है।

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर जताई चिंता
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने मोरना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों पर ताला लगे होने, परिसर में गंदगी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें