नोएडा: सेक्टर-73 में जनगणना 2027 का पहला चरण तेज़, भीषण गर्मी में जुटे गणनाकर्मी

नोएडा के सेक्टर-73 में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य तेजी से चल रहा है। यह अभियान 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। गणनाकर्मी सुबह से शाम तक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं तथा मकानों पर पहचान संख्या अंकित करने का कार्य भी कर रहे हैं।

 

गर्मी के बीच कर्मचारियों की कड़ी मेहनत

सेक्टर-73 बारात घर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद गणनाकर्मी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने में कर्मचारी लगातार पसीना बहा रहे हैं ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

अधिकांश निवासी कर रहे हैं सहयोग

अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश लोग जनगणना कार्य में सहयोग कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। हालांकि गर्मी की छुट्टियों के कारण कुछ परिवार शहर से बाहर हैं, जिससे कई मकान बंद मिले हैं। ऐसे परिवारों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं।

 

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मचारियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

 

20 जून तक चलेगा अभियान

मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का यह चरण 20 जून तक जारी रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित न रह जाए और सभी आंकड़े सटीक रूप से संकलित किए जा सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें