नोएडा के सेक्टर-51 में बिजली संकट गहराया, रातभर परेशान रहे निवासी

नोएडा। सेक्टर-51 में लगातार हो रही बिजली की फ्लकचुएशन और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से निवासी बेहद परेशान हैं। बीती रात आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के व्हाट्सएप ग्रुप पर बड़ी संख्या में निवासियों ने बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। निवासियों का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहरों में शामिल नोएडा में बिजली व्यवस्था की ऐसी स्थिति चिंताजनक है। प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व देने वाले इस शहर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

 

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याएं विद्युत अवसंरचना की कमजोरियों को उजागर करती हैं। उनका कहना है कि संबंधित विभाग इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है।

बिजली महंगी, लेकिन सुविधा नहीं

निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हाल ही में बिजली दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। स्थिति यह है कि लोगों को रातभर जागकर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

 

पीवीवीएनएल से तत्काल कार्रवाई की मांग

आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के महासचिव एवं डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता से मांग की है कि वे समस्या का तत्काल संज्ञान लें और आवश्यक कदम उठाकर सेक्टर-51 के निवासियों को बिजली संकट से राहत दिलाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें