ग्रेटर नोएडा | अघोषित बिजली कटौती, नीट परीक्षा का पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा छात्र सभा के नेतृत्व में एक पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया गया। मार्च को दादरी तिराहा जीटी रोड पर खत्म किया गया।
एसीपी को सौंपा ज्ञापन
इसके बाद दादरी एसीपी प्रशाली गंगवार को ज्ञापन सौंप कर बिजली कटौती को खत्म कर सुचारू आपूर्ति बहाल करने, नीट परीक्षा पेपर लीक करने के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व रसोई गैस सिलिंडर समेत अन्य दैनिक उपयोग की चीजों के बढ़ते दामों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान, छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण रावल आदि मौजूद रहे।






