[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए 3000 नए सफाई कर्मी तैनात होंगे

 ग्रेटर नोएडा। बढ़ती आबादी और शहर के लगातार विस्तार को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत शहर में जल्द ही 3000 नए सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

3000 नए कर्मियों की होगी नियुक्ति

प्राधिकरण का उद्देश्य नए सफाई कर्मियों की तैनाती के जरिए शहर के सभी सेक्टरों और विकसित क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में 2100 कर्मचारी हैं तैनात

फिलहाल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास करीब 2100 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। शहर का दायरा बढ़ने और नई आबादी बसने के कारण मौजूदा कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।

शहर के विस्तार के अनुरूप होगी व्यवस्था

प्राधिकरण का मानना है कि अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। नए सेक्टरों और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें