भीषण गर्मी में नोएडा में बढ़ी मटकों की डिमांड, लोग फिर अपना रहे देसी तरीका

Noida News : नोएडा में लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान के बीच मिट्टी के मटकों की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर के सेक्टरों, गांवों और सड़क किनारे लगी दुकानों पर इन दिनों मटकों की जमकर बिक्री हो रही है। लोग अब फ्रिज के बर्फीले पानी की बजाय मटके के प्राकृतिक रूप से ठंडे पानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कई इलाकों में बढ़ी बिक्री

सेक्टर-62, सेक्टर-18, बरौला, भंगेल, सलारपुर समेत नोएडा के कई इलाकों में सड़क किनारे मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक गर्मी बढ़ने के बाद मटकों की बिक्री में करीब 40 से 50 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

मिट्टी के मटके

250 रुपये तक पहुंची बड़े मटकों की कीमत

एक दुकानदार ने बताया कि पहले जहां एक दिन में 10 से 15 मटके बिकते थे, वहीं अब रोजाना 35 से 50 मटकों की बिक्री हो रही है। बड़े आकार के मटकों की मांग सबसे ज्यादा है। मिट्टी, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण इस बार कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 150 रुपये में मिलने वाला बड़ा मटका अब 220 से 250 रुपये तक बिक रहा है।

मिट्टी के अन्य बर्तनों की भी बढ़ी मांग

दुकानों पर छोटे-बड़े मटकों के अलावा सुराही, मिट्टी की बोतल, गुल्लक और पौधों के गमले भी बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब सिर्फ जरूरत के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी मिट्टी के बर्तन खरीद रहे हैं।

मटके के पानी के फायदे

  1. मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है
  2. गले और पाचन के लिए फ्रिज के पानी से बेहतर माना जाता है
  3. मिट्टी के सूक्ष्म छिद्र पानी का स्वाद बढ़ाते हैं
  4. शरीर को गर्मी और डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है
  5. इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता

मिट्टी के बर्तनों की कीमत

  • छोटा मटका : 80 से 120 रुपये
  • बड़ा मटका : 220 से 250 रुपये
  • मिट्टी का चूल्हा : 250 से 400 रुपये
  • मिट्टी की बोतल : 300 से 600 रुपये

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें