[gtranslate]
[gtranslate]

हरियाणा से शराब लाकर होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार, एक लाख की विदेशी शराब बरामद

 नोएडा। आबकारी विभाग ने थाना सेक्टर-113 पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा से शराब लाकर नोएडा की सोसाइटियों में होम डिलीवरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के फ्लैट से 27 बोतल इम्पोर्टेड विदेशी शराब, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

ग्राहक बनकर टीम ने बिछाया जाल

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-73 की विभिन्न सोसाइटियों में रात के समय अवैध शराब की होम डिलीवरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी से शराब मंगाई। रविवार रात जैसे ही आरोपी शराब की डिलीवरी देने पहुंचा, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी कोमल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

फ्लैट से विदेशी शराब और स्कूटी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाथरस निवासी अनिल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सर्फाबाद गांव में किराये के फ्लैट में रह रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस और आबकारी विभाग ने फ्लैट की तलाशी ली, जहां से हरियाणा मार्का की 27 बोतल इम्पोर्टेड विदेशी शराब, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा से महंगी विदेशी शराब लाकर नोएडा की सोसाइटियों में बाजार से कम कीमत पर होम डिलीवरी करते थे। पुलिस और आबकारी विभाग फरार आरोपी कोमल की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें