नोएडा। सेक्टर-116 में रविवार देर रात गेट पर रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छह-सात युवकों ने तीन सुरक्षा गार्डों पर हमला कर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवकों की कथित गुंडई और गार्डों के साथ मारपीट की घटना दिखाई दे रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।
आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले छह-सात युवकों की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


