[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-122 में सफाई व्यवस्था बदहाल, RWA ने प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-122 में सफाई व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की है। सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) को पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सेक्टर में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी जमा हो रही है।

विज्ञापन

हड़ताल के बाद भी नियमित नहीं हुआ सफाई कार्य

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार, कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सेक्टर में सफाई कार्य प्रभावित हुआ था। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने केवल एक दिन काम किया। इसके बाद पूर्ण स्टाफ के साथ नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है।

वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों का दावा

पत्र में बताया गया है कि सफाई कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन्होंने समय पर वेतन नहीं मिलने की बात कही है। कर्मचारियों के अनुसार, कॉन्ट्रैक्टर की ओर से वेतन भुगतान नहीं किए जाने के कारण वे काम नहीं कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि इस विवाद का असर सेक्टर के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

कॉन्ट्रैक्टर पर कार्रवाई की मांग

आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि गंदगी जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें