[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक सड़क की होगी रिसरफेसिंग, खर्च होंगे दो करोड़

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जर्जर सड़कों की मरम्मत कोलेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कवायद तेज कर दी है। लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्राधिकरण की ओर से रिसरफेसिंग का काम कराया जाएगा।

विज्ञापन

2300 मीटर सड़क का होगा कायाकल्प

 प्राधिकरण दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक करीब 2300 मीटर लंबी सड़क की रिसरफेसिंग कराएगा। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सड़क निर्माण पर खर्च होंगे करीब दो करोड़

 सड़क की रिसरफेसिंग के काम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण की योजना के तहत सड़क की ऊपरी सतह को दुरुस्त कर उसे आवागमन के लिए बेहतर बनाया जाएगा।

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

सड़क की मरम्मत और रिसरफेसिंग पूरी होने के बाद दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से गढ़ना तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को जर्जर सड़क के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें