नोएडा सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए को मिली नई टीम: निवासियों ने चुना नया नेतृत्व, सतीश पाण्डेय बने अध्यक्ष

नोएडा। सेक्टर-72 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की नई कार्यकारिणी समिति के चुनाव शनिवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-72 में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और नई टीम का चयन किया।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 198 वोट डाले गए, जिनमें से सतीश पाण्डेय को 115 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही उन्हें विजयी घोषित किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भी 198 मत पड़े। इस पद पर विजय कुमार शर्मा को 86 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चुनाव से पहले ही कार्यकारिणी के तीन पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। महासचिव पद पर राजीव सिंह, संयुक्त सचिव पद पर हीरामन सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर भुवन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। नई टीम इस प्रकार है—

अध्यक्ष: सतीश पाण्डेय

उपाध्यक्ष: विजय कुमार शर्मा

महासचिव: राजीव सिंह (निर्विरोध)

संयुक्त सचिव: हीरामन सिंह (निर्विरोध)

कोषाध्यक्ष: भुवन (निर्विरोध)

क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेक्टर-72 के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और निवासियों ने विजेताओं को बधाई दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें