नोएडा: शराब पार्टी के दौरान विवाद, मकान मालिक और बेटे से मारपीट का आरोप

नोएडा के शाहपुर गांव में किरायेदारों पर हमला करने का आरोप, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।

नोएडा के सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार किरायेदारों ने मकान मालिक और उसके बेटे के साथ मारपीट की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शाहपुर गांव निवासी मलखान सिंह के मकान में केरल के अलग-अलग जिलों के चार युवक किराये पर रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात चारों युवक कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तेज शोर-शराबा होने पर मकान मालिक उन्हें समझाने के लिए पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, शोर कम करने की बात कहने पर चारों युवक गुस्से में आ गए और मलखान सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे मन्नू के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।

सेक्टर-126 कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें