[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: सेक्टर-150 में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, धार्मिक स्थल तोड़ने के आरोप

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन और ऐश गोल्फ सफायर सोसायटी के बीच सर्विस रोड पर बुधवार दोपहर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने कथित अवैध निर्माण को हटाया, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

ध्वस्तीकरण के कुछ ही देर बाद एटीएस प्रिस्टीन के निवासियों ने प्राधिकरण पर धार्मिक स्थल को तोड़ने और वहां स्थापित मूर्तियों को खंडित करने का आरोप लगाया। कार्रवाई से नाराज लोगों ने घटनास्थल के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा दीये जलाकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि ध्वस्तीकरण से पहले न तो प्राधिकरण और न ही पुलिस प्रशासन ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के पदाधिकारियों को कोई पूर्व सूचना दी। उनका कहना है कि यदि पहले जानकारी दी जाती तो मामले का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सकता था।

वहीं, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई से पहले लगातार पांच दिनों तक सोसायटी के प्रत्येक फ्लैट, एओए कार्यालय और सुरक्षा प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया था, लेकिन किसी ने भी अधिकृत रूप से जिम्मेदारी नहीं ली। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों को इस मामले में औपचारिक शिकायत देने की बात कही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें