[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में महाजन इमेजिंग लैब का शुभारंभ, राजनाथ सिंह बोले- हेल्थ सेक्टर को भी बढ़ावा देना जरूरी

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शनिवार को महाजन इमेजिंग लैब का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक के विस्तार पर जोर दिया।

डिफेंस के साथ हेल्थ सेक्टर पर भी ध्यान जरूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में डिफेंस सेक्टर के साथ-साथ हेल्थ सेक्टर को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से लोगों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

तकनीक बढ़ने के साथ नैतिक जिम्मेदारी भी बढ़ेगी

राजनाथ सिंह ने कहा कि तकनीक का जितना अधिक विस्तार होगा, हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी उतनी ही बढ़ेगी। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचे।

2050 तक अस्पतालों पर बढ़ सकता है दबाव

रक्षा मंत्री ने आशंका जताई कि वर्ष 2050 तक अस्पतालों पर मरीजों का बोझ अत्यधिक बढ़ सकता है। ऐसे में बीमारी का इलाज करने के साथ-साथ उसे शुरुआती स्तर पर पहचानने और रोकथाम के उपायों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें