ग्रेटर नोएडा में अधिवक्ता पर हमला: पुलिस पर भड़के वकील…, बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

दीप चौधरी, ग्रेटर नोएडा :  जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की आम सभा सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तरपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सहसचिव प्रशासनिक सिंहराज चौधरी एडवोकेट ने किया। सभा में महिला अधिवक्ता सीमा कलशन पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

घर में घुसकर हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप

बार एसोसिएशन के अनुसार सूरजपुर निवासी अधिवक्ता सीमा कलशन के घर में कुछ लोगों ने घुसकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और अवैध हथियार लहराते हुए अधिवक्ता व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी

सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद पुलिस ने अब तक उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की और एफआईआर दर्ज करने में भी गंभीरता नहीं दिखाई। अधिवक्ताओं ने पुलिस के इस रवैये की कड़ी निंदा की।

अधिवक्ताओं ने जताया रोष, सहयोग की अपील

बार एसोसिएशन ने कहा कि महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट और हमले को लेकर पूरे अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से इस मामले में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें