[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के छह स्कूलों पर फीस बढ़ाने को लेकर कार्रवाई, डीएम ने लगाया एक-एक लाख रुपये जुर्माना

नोेएडा।ग्रेटर नोएडा में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में जांच के दौरान छह स्कूलों द्वारा निर्धारित 7.23 प्रतिशत की सीमा से अधिक फीस बढ़ाने का मामला सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

डीएम मेधा रूपम की अध्यक्षता में हुई बैठक

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और अन्य शुल्कों की समीक्षा की गई।

छह स्कूलों पर लगाया गया एक-एक लाख रुपये जुर्माना

जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर समिति ने छह निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

अतिरिक्त शुल्क लेने वाले स्कूल पर भी कार्रवाई

बैठक में एक स्कूल द्वारा कंपोजिट फीस के अलावा अलग से वार्षिक शुल्क लेने का मामला भी सामने आया। इसके अलावा फीस स्ट्रक्चर अपलोड नहीं करने पर भी कार्रवाई की गई। समिति ने संबंधित स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें