[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में 10 अक्टूबर को शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन, महायज्ञ से लेकर भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन

नोएडा । शनि अमावस्या एवं पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को यमुना पुस्ता मार्ग, सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनि सेवा समिति (पंजी.), नोएडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ, सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारा, भजन संध्या और आकर्षक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

विज्ञापन

पितृदोष निवारण के लिए होगा महायज्ञ

समिति के अध्यक्ष ठा. मानसिंह चौहान ने बताया कि सुबह 10:30 बजे विद्वान आचार्य श्री पीसी भट्ट एवं उनकी टीम द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ कराया जाएगा। श्रद्धालु अपने पितरों के नाम से यज्ञ में आहुति देकर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। सुबह 11 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

सुंदरकांड के बाद भजन संध्या और झांकियां

कार्यक्रम में शाम चार बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके समापन के बाद भजन संध्या और मनमोहक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शाम सात बजे संध्याकालीन आरती होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक भजन संध्या और भव्य धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार ये कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

ग्वालियर के शनि धाम से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

समिति के मंत्री एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शनि अमावस्या और पितृ पर्व पर नोएडा के मंदिर के साथ वर्ष 2003 से श्री सिद्ध पीठ शनि धाम मंदिर, ग्वालियर में भी भंडारे की व्यवस्था शनि मंदिर नोएडा की प्रबंध कमेटी द्वारा संचालित की जा रही है। आयोजकों के अनुसार ग्वालियर का शनि मंदिर त्रेतायुग से प्रसिद्ध है। अक्टूबर 2003 में वहीं से अखंड ज्योति नोएडा लाई गई थी। इसी मंदिर के अमृत पत्थर से निर्मित शनिदेव महाराज की प्रतिमा वर्तमान में नोएडा स्थित मंदिर में विराजमान है।

सांसद और विधायक समेत कई अतिथि होंगे शामिल

कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कृष्णपाल मलिक, विधायक पंकज सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक समिति ने सभी शनि भक्तों और श्रद्धालुओं से वर्ष की अंतिम शनि अमावस्या के अवसर पर मंदिर पहुंचकर पितरों के नाम से महायज्ञ में आहुति देने और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें