[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, दोस्तों पर हत्या की आशंका; अस्पताल के बाहर सड़क जाम

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडा गांव निवासी एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कैलाश अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि उन्हें एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली भेजा जा रहा है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल के बाहर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रात में घर से बुलाकर ले जाने का आरोप

परिजन सुधीर भाटी के अनुसार, रात करीब 12 बजे बंटी उर्फ रॉकी उर्फ गोलू अपने साथी बेनाव और एक अन्य युवक के साथ आया था। आरोप है कि वे छात्र को पांच प्रतिशत क्षेत्र के एक खाली प्लॉट की छत से बुलाकर पाली स्थित खसरा नंबर 504 पर ले गए। परिजनों का दावा है कि वहां छात्र के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

परिजनों ने मारपीट और धमकी देने के लगाए आरोप

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे आरोपितों ने छात्र की भाभी और अखिल नाम के व्यक्ति को फोन कर उसे घर ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि फोन पर धमकी देते हुए कहा गया कि उसे घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। छात्र की मौत के बाद परिजन इन आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें