[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-105 में साइबर जागरूकता कार्यशाला, पुलिस ने बताए ठगी से बचने के तरीके

 

विज्ञापन

नोएडा । उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर जागरूकता माह के तहत आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 की ओर से सामुदायिक केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सेक्टर के निवासियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी नागरिकों को डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल ठगी के तरीके समझाए

कार्यशाला एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय और इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। साइबर टीम में इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी, इंस्पेक्टर राजकुमार चंदेल, सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन, हेड कांस्टेबल रवीश शर्मा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।

डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड से बचने की दी जानकारी

कार्यशाला में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस और सीबीआई कॉल, क्यूआर कोड के जरिए ठगी, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया से निजी जानकारी चोरी और डेटा लीक जैसे मामलों पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों से पैसे या निजी जानकारी हासिल करते हैं। लोगों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा- जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों की अज्ञानता और डर का फायदा उठाते हैं। ऐसे में साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 अपने निवासियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने यूपी पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान को लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें