[gtranslate]
[gtranslate]

BIG BREAKING: जिस जमीन को नोएडा प्राधिकरण तोड़ने की तैयारी में, उसी को करोड़ों में बेचने की फिराक में भू-माफिया!

विज्ञापन

गोविन्दा यादव, नोएडा/ लखनऊ। ‘नोएडा में भू – माफियाओं का दब दबा था… है और रहेगा’ । नोएडा के अधिकतर क्षेत्र में  भू माफियाओं ने अवैध क़ब्ज़ा कर निर्माण कर रखा है। नोएडा प्राधिकरण भी समय समय पर अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ कार्यवाही करता रहता है । मगर भू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है या कहे कि ऐसे व्यक्ति का उन्हें संरक्षण मिला हुआ है कि  प्राधिकरण के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं और सीधे तौर पर प्रदेश सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे है । बरौला गांव में सलारपुर की करोड़ों की ज़मीन पर अवैध निर्माण कर नामी-गिरामी ब्रांड्स को किराए पर चढ़ा दिया गया, और अथॉरिटी सिर्फ नोटिस देकर हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। अथॉरिटी की नाक के नीचे खुली अवैध इमारतों में ZUDIO  जैसा बड़ा ब्रांड आराम से अपना कारोबार चला रहा है।Noida News

भू – माफियाओं को लाखों रुपये किराया

भूमाफियाओं ने प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर दिया। हैरत की बात तो यह है कि इस अवैध ढांचे को नामी ब्रांड्स और बड़ी कंपनियों को किराए पर देकर लाखों की कमाई की जा रही है। भू-माफियाओं ने इन अवैध इमारतों को KIA MOTORS, ZUDIO, MARUTI SUZUKI और  RESTAURANT जैसे  बड़े-बड़े नामी कंपनियों को किराए पर दे दिये है। जिनसे भू-माफियाओं द्वारा महीने में लाखों रुपये किराये के वसूले जा रहे है। जिनक कोई रिकॉर्ड नहीं है। Noida News

नोएडा प्राधिकरण ने दिया था नोटिस 

बरौला गांव में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर बने अवैध इमारतों को नामी ब्रांड्स और बड़ी कंपनियों को किराए पर दे दिया गया । नोएडा प्राधिकरण ने आज से 2 साल पहले  इन नामी कंपनियों के हेड ऑफिस से  संपर्क कर नोटिस भेजा था। नोटिस में प्राधिकरण ने कहा था कि उन्होंने जिस बिल्डिंग में अपना शोरूम खोला है वो अवैध है और उन्हें ख़ाली कर लिया जाये या शिफ्ट करा ले। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आलम ये है कि पहले से अब और कई शोरूम यहाँ स्थापित हो चुके है । Noida News   

भू – माफियाओं का दब दबा था… है और रहेगा

खबर की शुरुवात में हमने एक बात कही कि ‘भू – माफियाओं का दब दबा था… है और रहेगा’  हमने ये बात इसलिए कही क्योंकि सबसे पहले तो भू – माफिया ने बरौला गांव में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर क़ब्ज़ा किया। इस भूमि की क़ीमत करोड़ों रुपये है। भू – माफिया ने उस भूमि पर निर्माण कर मॉल बना दिया और नामी ब्रांड जैसे ‘ ZUDIO, KIA MOTORS ‘ को किराए पर  दे दी। किराए की एवज़ में लाखों रुपये महीना वसूला। नोएडा प्राधिकरण ने कई बार काम रुकवाया, बिल्डिंग पर लाल से ‘यह अवैध है ‘ भी लिखवाया और अंत में  ZUDIO के हेड ऑफिस को नोटिस भी  दिया जिसका कोई असर नहीं हुआ और ये बात ठंडे बस्ते में चली गई । अब नई खबर यह सामने आ रही है कि भू-माफिया इस अवैध बिल्डिंग को करोड़ों रुपये में बेचने की फिराक में लगा हुआ है। जो नोएडा  प्राधिकरण पहले कब्ज़ा नहीं रोक पाया, वह अब इस बिक्री को कैसे रोकेगा, यह एक बड़ा सवाल है। और अगर भू – माफिया इस बिल्डिंग को बेचकर चला गया तो ये बात कही जाएगी कि ‘ भू – माफियाओं का दब दबा था… है और रहेगा’। Noida News

इस बिल्डिंग को बेचना चाहता है भू-माफिया !

अब निगाह नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही पर

मामले में नोएडा प्राधिकरण की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। एक तरफ प्राधिकरण अवैध निर्माण को खाली कराने और कार्रवाई की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसी संपत्ति की कथित बिक्री की तैयारी की सूचना सामने आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि प्राधिकरण इस कथित डील को रोकने और जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए क्या कदम उठाता है।

फँसेगा मासूम ख़रीदार 

अगर यह सौदा हो जाता है, तो भू-माफिया तो मालामाल हो जाएगा, लेकिन जो मासूम खरीदार होगा, वह जिंदगी भर की कमाई गंवा कर कानूनी पचड़ों में फंस जाएगा। यह सब साबित करता है कि नोएडा के सिस्टम में माफिया और तंत्र की ऐसी मिलीभगत है जहाँ आम आदमी सिर्फ पिस्ता है।Noida News 

सबसे बड़ा सवाल?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि भू – माफिया नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर रजिस्ट्री कैसे करता है। क्या यह तरीक़ा नोएडा प्राधिकरण और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों को नहीं पता। ऐसे मामलो में रजिस्टरी विभाग पर भी सवाल उठते है। Noida News

30 सितंबर को होगा बड़ा खुलासा 

बिना किसी विभागीय मिलीभगत के इन अवैध शोरूमों की चमक-धमक और मोटी कमाई शायद मुमकिन न होती। भू-माफियाओं के इस काले खेल का बड़ा पर्दाफाश देखिए, 30 सितंबर को सिर्फ़ www.noidakikhabren.com पर। Noida News

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें