[gtranslate]
[gtranslate]

BIG BREAKING: नोएडा में IAS बनाम मंत्री का खुला संग्राम!

विज्ञापन

गोविन्दा यादव, नोएडा/लुखनऊ । नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक कार्रवाई या सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक राज्यमंत्री की शिकायत है, जिसने जिले की ब्यूरोक्रेसी और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर डीएम मेधा रूपम के रवैये की शिकायत की है। राज्यमंत्री की शिकायत नोएडा से लखनऊ तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

आपको बतादे की उत्तर प्रदेश सरकार में दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता ने DM मेधा रूपम की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। राज्य मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता नोएडा में रहते है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि DM मेधा रूपम उनका फ़ोन नहीं उठाती और ना ही उन्हें कॉल बैक करती। उन्होंने कहा कि वह डीएम को फोन सरकारी और आधिकारिक कार्यों के सिलसिले में करते हैं, लेकिन उनके फोन का जवाब नहीं मिलता। इतना ही नहीं, मंत्री ने ये भी कहा कि  कि जिले में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी और निमंत्रण के मामले में भी उनके साथ अपेक्षित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा।

मंत्री बोले- हापुड़ में भी ऐसा ही था रवैया

मामला यहीं खत्म नहीं होता। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में राज्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि मेधा रूपम का यह रवैया नया नहीं है। शिकायत के मुताबिक, जब वह हापुड़ क्षेत्र के प्रभारी थे और मेधा रूपम वहां जिलाधिकारी थीं, तब भी उन्हें इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मंत्री ने अपने पत्र में कहा  कि डीएम के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची इस शिकायत के बाद आगे क्या होगा? क्या शासन स्तर से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी जाएगी? क्या डीएम मेधा रूपम से इस शिकायत को लेकर जवाब तलब होगा या फिर मामला प्रशासनिक स्तर पर ही सुलझा लिया जाएगा? फिलहाल शिकायत के बाद नोएडा के प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई होती है। साथ ही, डीएम मेधा रूपम का इस पूरे मामले पर क्या पक्ष सामने आता है, यह भी बेहद अहम होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें