[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में सपा का टिकट किसे? मुकेश शर्मा के नाम से यादव दावेदार टेंशन में!

विज्ञापन

गोविन्दा यादव, नोएडा। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नोएडा की सियासत में हलचल तेज हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं और नोएडा को लेकर पार्टी की रणनीति पर खास नजर है। इसी बीच समाजसेवी और शिक्षाविद मुकेश शर्मा का नाम अचानक राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा में आया है। हालिया रिपोर्टों में भी उनके सपा से नोएडा विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशी होने की चर्चा सामने आई है, हालांकि सपा या मुकेश शर्मा की ओर से अभी तक आधिकारिक टिकट घोषणा नहीं हुई है।

नोएडा में जगह-जगह पोस्टर, चुनावी एंट्री का संकेत?

मुकेश शर्मा की सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ नोएडा में लगे उनके पोस्टर और होर्डिंग अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गए हैं। सूत्रों के हवाले से यह चर्चा है कि वह 2027 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर नोएडा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक सपा संगठन ने भी अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अखिलेश के ‘आशीर्वाद’ की चर्चा, लेकिन ऐलान नहीं?

राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मुकेश शर्मा का नाम इतनी तेजी से चर्चा में है तो आखिर आधिकारिक घोषणा क्यों नहीं हो रही? सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें समर्थन मिलने की चर्चा है, लेकिन बताया जा रहा है कि घोषणा को लेकर रणनीतिक इंतजार किया जा रहा है। दावा यह भी है कि पार्टी के भीतर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कुछ अन्य संभावित दावेदारों, खासकर यादव समाज से आने वाले नेताओं, के बीच जल्दबाजी में असंतोष न पैदा हो—इसी वजह से नाम को फिलहाल सार्वजनिक करने से बचा जा रहा है।

स्थानीय दावेदारों के अरमानों पर फिर सकता है पानी

नोएडा की सियासत में बेचैनी बढ़ ज्ञी है। मुकेश शर्मा का नाम अगर आने वाले दिनों में सपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर आगे बढ़ता है, तो नोएडा से टिकट की तैयारी में जुटे कई स्थानीय नेताओं की उम्मीदों को झटका लग सकता है। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय कुछ दावेदार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व का फैसला कई नेताओं की चुनावी रणनीति का रुख बदल सकता है। हालांकि अभी टिकट को लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन मुकेश शर्मा के नाम की बढ़ती चर्चा ने नोएडा की सियासत में संभावित दावेदारों के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें