[gtranslate]
[gtranslate]

हिंडन क्षेत्र में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट! विधायक पंकज सिंह की CM योगी से मुलाकात, कनेक्शन देने का मिला आश्वासन

लखनऊ/नोएडा। हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में लंबे समय से चले आ रहे बिजली कनेक्शन के मुद्दे को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के किसानों के हितों, हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत कनेक्शन और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों व जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई रुकने पर CM का जताया आभार

विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि 31 अगस्त 2026 को हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया था। पंकज सिंह ने कार्रवाई तत्काल रोकने के निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

हजारों परिवारों के लिए नए कनेक्शन की मांग

पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाया कि हिंडन क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लंबे समय से नए बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया बंद है। इसके चलते हजारों परिवार बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पात्र परिवारों को सशर्त या अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने की मांग रखी।

बिजली चोरी पर भी सख्ती की मांग

विधायक ने कहा कि वैधानिक कनेक्शन मिलने से बिजली चोरी पर रोक लगाने के साथ सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही उन्होंने बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

CM योगी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

विधायक पंकज सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। विशेष रूप से हिंडन क्षेत्र के निवासियों को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत की उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजर सरकार और विद्युत विभाग की आगामी कार्रवाई पर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें