[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, शालिनी सिंह युवा क्रांति सेना से अलग

नोएडा। युवा क्रांति सेना की ओर से शालिनी सिंह को संगठन के संरक्षक पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की गई है। 14 जुलाई 2026 को जारी पत्र में संगठन ने इस निर्णय की जानकारी दी है।

 

 

सामाजिक जिम्मेदारियों को देखते हुए लिया निर्णय

 

जारी सूचना के अनुसार, शालिनी सिंह को पूर्व में युवा क्रांति सेना के संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया था। संगठन ने कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से संगठन को निरंतर प्रेरणा और सकारात्मक दिशा प्राप्त होती रही। हालांकि, वर्तमान में उनकी बढ़ती सार्वजनिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को देखते हुए वह संरक्षक पद के दायित्व का अपेक्षित समय एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।

सम्मानपूर्वक दायित्व से किया मुक्त

संगठन ने उनके अनुरोध एवं परिस्थितियों का सम्मान करते हुए शालिनी सिंह को तत्काल प्रभाव से संरक्षक पद के दायित्व से सम्मानपूर्वक मुक्त करने की घोषणा की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें