नोएडा।नोएडा सेक्टर-51 स्थित एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-52 स्थित ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन के बीच निर्माणाधीन एसी स्काईवॉक अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण इसे जल्द आम जनता के लिए समर्पित करने की तैयारी कर रहा है।
रक्षा बंधन पर शुरू हो सकता है संचालन
अनुमान है कि स्काईवॉक को शुक्रवार, रक्षा बंधन के दिन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, इसका औपचारिक उद्घाटन तीन या चार सितंबर को नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। अंतिम तिथि को लेकर प्राधिकरण स्तर पर निर्णय लिया जाना बाकी है।
460 मीटर लंबा और पूरी तरह एसी युक्त
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि स्काईवॉक की लंबाई 460 मीटर है और यह पूरी तरह वातानुकूलित है। इसका निर्माण यात्रियों को दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।


