[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित किसान परिवारों के युवाओं ने सीएम योगी से मांगी स्थायी नौकरी

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण में भूमि देने वाले विस्थापित किसान परिवारों के युवाओं ने स्थायी रोजगार की मांग को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जनता दर्शन में मुलाकात की। युवाओं ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किए गए रोजगार संबंधी वादे को पूरा कराने की मांग रखी।

एयरपोर्ट कंपनी में स्थायी नौकरी की मांग

युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि पात्र विस्थापित किसान परिवारों के बच्चों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड या यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में स्थायी नौकरी दिलाई जाए। उनका कहना है कि जमीन अधिग्रहण के समय रोजगार का आश्वासन दिया गया था, जिसे अब पूरा किया जाना चाहिए।

2019 में एयरपोर्ट के लिए दी गई थी जमीन

प्रभावित युवाओं के मुताबिक वर्ष 2019 में जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण के लिए उनके परिवारों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस समय प्रभावित परिवारों के बच्चों को पांच लाख रुपये अथवा एयरपोर्ट में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। युवाओं का कहना है कि जमीन दिए करीब आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन रोजगार का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है।

एयरपोर्ट शुरू होने के बाद भी रोजगार का इंतजार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद उड़ानें भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के युवाओं को स्थायी रोजगार मिलने का इंतजार है। युवाओं का कहना है कि उन्होंने स्थानीय और जिला स्तर के अधिकारियों के सामने कई बार अपनी समस्या रखी, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें