[gtranslate]
[gtranslate]

भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए 60.22 करोड़ रुपये अब भी बाकी, अधूरे काम से लोग परेशान

नोेएडा।नोएडा प्राधिकरण ने भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए 562.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। हालांकि, अब तक उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन को 502.76 करोड़ रुपये की राशि ही प्राप्त हुई है। यह राशि जीएसटी रहित है। स्वीकृत बजट के मुकाबले अभी 60.22 करोड़ रुपये मिलना बाकी है।

आरटीआई में सामने आई बजट की जानकारी

यह जानकारी नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के अध्यक्ष डा. रंजन तोमर की ओर से लगाई गई आरटीआई के जवाब में सामने आई है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन ने परियोजना से संबंधित वित्तीय स्थिति और निर्माण कार्यों की जानकारी आरटीआई के माध्यम से उपलब्ध कराई है।

बजट की कमी से कई काम अधूरे

आरटीआई के जवाब के मुताबिक परियोजना के लिए पूरा स्वीकृत बजट नहीं मिलने के कारण कई काम अभी अधूरे हैं। इससे एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वाले लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क रिसर्फेसिंग और नाला निर्माण जारी

वेटेड रोड के नीचे सड़क की रिसर्फेसिंग और नाला निर्माण का काम अभी प्रगति पर है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें