नोएडा।फोनरवा कार्यालय, सेक्टर-52 में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।
ध्वजारोहण के बाद सदस्यों ने लगाए देशभक्ति के नारे
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “सारे जहां से अच्छा हमारा” और “वंदे मातरम्” के नारे बुलंद किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
मिष्ठान वितरण कर दी गई स्वतंत्रता दिवस की बधाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदस्यों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
फोनरवा पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, पवन यादव, विजय भाटी, अशोक कुमार मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, प्रदीप वोहरा, श्याम सिंह यादव, जी.एस. सचदेवा, राजेश सिंह, श्रीमती अनीता, भूषण शर्मा, सतनारायण गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


