[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-73 में दिव्यांग बच्चों ने किया कांवड़ियों का स्वागत, हाथ से बने उपहार देकर दिया श्रद्धा और सेवा का संदेश

नोएडा। सावन के दूसरे सोमवार को नोएडा के सेक्टर-73 में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के विशेष बच्चों ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया। कांवड़ियों से मुलाकात का यह अनुभव बच्चों के लिए बेहद खास रहा। अधिकांश बच्चों ने कांवड़ियों को अब तक केवल टीवी पर देखा था, लेकिन पहली बार उन्हें सामने से देखने और उनसे बातचीत करने का अवसर मिला।

201 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे बॉबी यादव ने बच्चों को बताई कांवड़ यात्रा की महत्ता

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मुलाकात 201 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे बॉबी यादव से भी हुई। बॉबी यादव और अन्य कांवड़ यात्रियों ने बच्चों को प्रेमपूर्वक बताया कि कांवड़ यात्रा किस प्रकार की जाती है, यात्रा के दौरान भोलेनाथ श्रद्धालुओं को शक्ति कैसे प्रदान करते हैं, सावन का धार्मिक महत्व क्या है और कांवड़ यात्रा का आध्यात्मिक अर्थ क्या है। कांवड़ियों की बातें सुनकर बच्चे काफी उत्साहित और मंत्रमुग्ध नजर आए।

बच्चों ने कांवड़ियों को भेंट किए हाथ से बने उपहार

विशेष बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए हैंडवॉश, सम्मान पत्र और महादेव की मिट्टी की कलाकृति कांवड़ियों को भेंट कर उनका सम्मान किया। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों में सेवा, श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स ने निभाई अहम भूमिका

इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी, एडमिन हेड कृष्णा यादव, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत और फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्नेहा पुरी, ग्रंथ गुप्ता, वंश, सानवी सिन्हा, राजवी सिंह, राघवी सिंह और आरव सिंह सहित कई बच्चों ने भाग लिया। वहीं दीपक सिंह, भावना सोनी, गौरी पुरी, सुनीता भाटी, अनाया सिंह, भाविका चौहान, रजत शर्मा और रितेश सिन्हा ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग किया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें