[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में बड़ा हादसा टला, फ्लैट की छत से अचानक गिरा प्लास्टर और कंक्रीट; दहशत में सोसायटी के लोग

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में शनिवार को एक फ्लैट की छत से अचानक प्लास्टर के साथ कंक्रीट का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। अचानक मलबा गिरने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।

सीलन नहीं होने के बावजूद गिरी कंक्रीट

घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर प्लास्टर और कंक्रीट का हिस्सा गिरा, वहां किसी तरह की सीलन भी नहीं थी। ऐसे में अचानक छत का हिस्सा गिरने से भवन की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जर्जर हिस्सों की जांच और मरम्मत की मांग

निवासियों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। लोगों ने भवन की छत और अन्य हिस्सों की जांच कराने के साथ-साथ जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

सीढ़ियों और बाहरी हिस्सों से भी गिर रहा प्लास्टर

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि बालकनी क्षेत्र का प्लास्टर गिरा है। इस मामले को फोनरवा संगठन के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी की सीढ़ियों और बाहरी अन्य हिस्सों से भी आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें