[gtranslate]
[gtranslate]

दादरी रेलवे स्टेशन पर महिला कोच में सफर कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा अभियान के तहत विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान महिला कोच में पुरुष यात्रियों की जांच की गई। इसी दौरान महिला कोच में सफर कर रहे तीन युवकों को पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गाड़ी संख्या 64105 के महिला कोच में मिले तीन यात्री

जीआरपी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को जन विश्वास रेलवे एक्ट के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 64105 के महिला कोच में यात्रा करते हुए तीन यात्रियों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान बेगम बाड़ा, थाना क्वारसी, अलीगढ़ निवासी नवीन तथा सीर, हाथरस निवासी सुरजीत और विश्वजीत के रूप में हुई है। तीनों को महिला कोच में यात्रा करने के नियमों के बारे में जानकारी दी गई और रेलवे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

गलती मानकर पेनल्टी भरने पर हुए सहमत

जीआरपी ने तीनों युवकों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी। नियमों का उल्लंघन करने पर पेनल्टी लगाए जाने की बात बताई गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और निर्धारित पेनल्टी भरने के लिए सहमत हो गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें