[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में पिस्टल की नोक पर मामा को चार दिन बनाया बंधक, खाते से ट्रांसफर कराए डेढ़ करोड़ रुपये

नोएडा। कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने पिस्टल की नोक पर मामा को चार दिन तक बंधक बनाकर उनके खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने के आरोप में भांजे समेत छह आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बंधक बनाए रखने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे भूखा भी रखा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फर्म दोबारा शुरू कराने का दिया झांसा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित रावली रोड की जीतपुर कालोनी निवासी कुलदीप शर्मा की जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। पीड़ित के मुताबिक इंजन ऑयल ट्रेडिंग का कारोबार बंद होने के बाद फर्म का पंजीकरण कैंसिल हो गया था। आरोप है कि 15 जून 2025 को उनका भांजा अभिषेक अपने दोस्तों आकाश, नितेश, शिवम और दो अन्य लोगों के साथ उनके पास पहुंचा।

जीएसटी चालू कराने के बहाने बनाया निशाना

कुलदीप शर्मा का आरोप है कि आरोपितों ने फर्म की जीएसटी दोबारा चालू कराने और बंद कारोबार को फिर से शुरू कराने का झांसा दिया। इसी बहाने उन्होंने पीड़ित को अपने विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपितों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और पिस्टल की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया। पीड़ित का कहना है कि उसे चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान खाना भी नहीं दिया गया।

खाते से डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बंधक बनाए रखने के दौरान आरोपितों ने उसके खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने अभिषेक समेत छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है और खाते से हुए लेनदेन समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें