नोएडा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को बीच सड़क पर कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक एक थार कार में सवार थे। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर रुक गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल VIDEO में युवती भी मारपीट करती दिखी
वायरल वीडियो में युवकों के साथ एक युवती भी दिखाई दे रही है, जो कथित तौर पर मारपीट करती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और किस पक्ष की गलती थी।
थार सवारों की हरकत से सड़क पर लगा जमावड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के बीचोंबीच हुए इस विवाद के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।


