[gtranslate]
[gtranslate]

बिना सत्यापन घरेलू सहायिका रखना पड़ा भारी, लाखों के गहने ,नकदी लेकर फरार

नोएडा। सेक्टर-19 निवासी टीना सिंह के घर तीन जुलाई को एक महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम मांगने पहुंची थी। घर में सहायिका की जरूरत होने के कारण बातचीत के बाद उसे काम पर रख लिया गया। महिला का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।

15 दिन तक करती रही नियमित काम

घरेलू सहायिका रोज समय पर घर आती और साफ-सफाई का काम करके चली जाती थी। शुक्रवार को भी वह काम करने पहुंची, लेकिन बीच में पांच मिनट में लौटने की बात कहकर बाहर गई और फिर वापस नहीं आई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार को उस पर शक हुआ।

अलमारी से गहने और नकदी गायब मिली

शक होने पर जब परिवार ने अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से सोने की तीन अंगूठियां, एक झुमका, दो मंगलसूत्र, एक चेन, दो पेंडेंट और 10 हजार रुपये नकद गायब थे। काफी तलाश के बावजूद न तो गहने मिले और न ही घरेलू सहायिका का कोई पता चल सका।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने घटना की शिकायत सेक्टर-20 थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घरेलू सहायकों को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें