[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के सेक्टर-19 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 11 लोग सुरक्षित निकले

 नोएडा। सेक्टर-19 ए ब्लॉक स्थित 682 नंबर के तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में लगे विंडो एसी में रविवार सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही घर और आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंची लपटें

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग तेजी से फैलने के कारण पूरे भवन में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया।

युवतियों समेत 11 लोग सुरक्षित बाहर निकले

आग फैलने से पहले ही भवन में मौजूद युवतियों सहित कुल 11 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तीन दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग से मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें