[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने नीट में किया बेहतरीन प्रदर्शन

 नोएडा। नीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ सही रणनीति और अनुशासित दिनचर्या की अहम भूमिका रही। प्रश्नपत्र लीक की घटना से निराशा के बावजूद शहर के कई छात्रों ने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह आसान बना ली। रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आर्यन कबीर ने 99.83 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आयुष कसाना ने हासिल की शानदार रैंक

दनकौर के डूंगरपुर रिल्का गांव निवासी आयुष कसाना ने नीट में ऑल इंडिया 2673वीं और ओबीसी वर्ग में 978वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान तीनों विषयों में 99 पर्सेंटाइल हासिल किए। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, विषयों की मजबूत समझ, सही रणनीति, माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनके पिता बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।

सोशल मीडिया का किया सही उपयोग

ग्रेटर नोएडा निवासी और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा शैली कौशिक ने नीट में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई और शैक्षणिक सामग्री देखने के लिए किया। वह रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं, जिससे विषयों को बेहतर तरीके से समझने और याद रखने में मदद मिली।

डॉक्टर बनकर देश सेवा का सपना

शैली कौशिक ने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप रैंक नहीं आने के बावजूद वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और आगे भी बेहतर करने का प्रयास करेंगी। सफल छात्रों का कहना है कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में तैयारी से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अब उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें