[gtranslate]
[gtranslate]

फीफा वर्ल्ड कप से नोएडा के बच्चों में बढ़ा फुटबॉल का जुनून

 नोएडा। फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अब नोएडा के स्कूलों और फुटबॉल अकादमियों तक पहुंच गया है। खिलाड़ियों और बच्चों में फुटबॉल के बढ़ते उत्साह को देखते हुए विभिन्न संस्थानों ने वर्ल्ड कप थीम पर प्रतियोगिताएं, लाइव स्क्रीनिंग और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से जोड़ना और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा।

लाइव स्क्रीनिंग से खिलाड़ियों ने सीखी नई तकनीक

सेक्टर-50 स्थित राइजिंग स्टार फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने आरआर सिनेमा में फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा। खिलाड़ी सुबह छह बजे अपने कोच के साथ पहुंचे और बड़े पर्दे पर मैच का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की तकनीक, रणनीति और टीमवर्क को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।

टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सेक्टर-49 स्थित एसडी विद्या स्कूल में फीफा वर्ल्ड कप की तर्ज पर इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबले में ज्योति हाउस ने सक्षम के निर्णायक गोल की बदौलत भारती हाउस को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं सेक्टर-44 स्थित नॉर्दर्न यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने इंटर अकादमी टूर्नामेंट कराया, जिसमें टीमों को अलग-अलग देशों के नाम देकर वर्ल्ड कप जैसा माहौल बनाया गया। सेक्टर-141 स्थित फूटी फेमीज अकादमी में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने फुटबॉल खिलाड़ियों के चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विशेषज्ञ बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाएंगे फुटबॉल का भविष्य

फुटबॉल प्रशिक्षक रंजन ठाकुर ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन बच्चों को फुटबॉल की ओर आकर्षित कर रहे हैं। फुटबॉल विशेषज्ञ गौरांग राठी के अनुसार, यदि इस तरह की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से होती रहें तो नोएडा से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें