[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में भयावाह मंजर: चार सेकेंड में ढहा दो मंजिला मकान, VIDEO वायरल

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को महज चार सेकेंड में दो मंजिला मकान कटे पेड़ की तरह भरभराकर ढह गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि मकान गिरने के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मकान गिरते ही टूटे बिजली के तार, लगी आग

मकान ढहने के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के तार भी टूट गए। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और हल्की आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और प्रशासन को दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नाले की दीवार पर नींव होने का प्राधिकरण का दावा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि मकान की नींव नाले की दीवार के ऊपर खड़ी की गई थी। अधिकारियों के अनुसार नाले की सफाई के लिए जेसीबी से मिट्टी हटाने के कुछ देर बाद ही पूरा मकान भरभराकर गिर गया। प्रारंभिक जांच में निर्माण को नियमों के विपरीत और असुरक्षित बताया गया है।

नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के लिए नसीहत

प्राधिकरण का कहना है कि यह घटना अपने स्वामित्व की जमीन पर तय सीमा से अधिक और निर्माण मानकों की अनदेखी कर भवन बनाने वालों के लिए एक चेतावनी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि भवन निर्माण के दौरान प्राधिकरण के नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें