ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल छूट बंद होने से किसान नाराज़, जेवर टोल पर धरने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों को दी जा रही टोल छूट सुविधा बिना किसी पूर्व सूचना के बंद किए जाने से किसान संगठनों में भारी आक्रोश है। इस फैसले के विरोध में किसानों ने 3 जुलाई को जेवर टोल प्लाजा पर धरना देने की घोषणा की थी।

मामले के बढ़ते दबाव के बीच गुरुवार को यमुना अथॉरिटी में किसान संगठनों, टोल कंपनी और अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद फिलहाल टोल छूट सुविधा को तत्काल प्रभाव से बहाल करने और प्रस्तावित धरना स्थगित करने पर सहमति बनी।

हालांकि अधिकारियों और किसान संगठनों के बीच अंतिम निर्णय 9 जुलाई को होने वाली संयुक्त बैठक में लिया जाएगा। फिलहाल अस्थायी राहत के तहत किसानों की टोल सुविधा पुनः शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

धरना स्थगित होने के बाद किसान संगठनों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर स्थायी समाधान नहीं निकला तो आगे आंदोलन किया जाएगा। किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि देशभर की सड़कें किसानों की भूमि अधिग्रहण से बनी हैं, इसलिए उनकी मांगें जायज हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें