नोएडा: स्कूल में खेल के दौरान 10वीं के छात्र की मौत, अस्थमा का मरीज था छात्र

नोएडा के एक निजी स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले ही दिन बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेल गतिविधियों के दौरान 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र अचानक मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ा।

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र सेक्टर-137 का रहने वाला था और अस्थमा से पीड़ित था।

घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। वहीं सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और स्कूल से संबंधित जानकारी व सीसीटीवी फुटेज जुटा ली है।

इस घटना के बाद स्कूल की मेडिकल सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि उमस भरे मौसम में बच्चों को खेलने के लिए भेजा गया और अस्थमा अटैक के बाद इलाज में देरी हुई, जिसे लेकर पुलिस भी जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें