नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा सुरक्षा पर सवाल, चलते वाहन अचानक बंद होने से चालक परेशान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों के लिए एक नई और गंभीर समस्या सामने आई है। चालकों का दावा है कि उनके ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक बीच रास्ते में बंद हो जा रहे हैं, जिससे यात्रियों और ड्राइवर दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि कुछ शरारती तत्व मोबाइल फोन के जरिए ई-रिक्शा के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) को निशाना बनाकर वाहन को रिमोट तरीके से बंद कर रहे हैं। इससे कई बार ई-रिक्शा सड़क पर ही रुक जाता है और जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है।

जानकारी के अनुसार, आधुनिक ई-रिक्शा में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम या कंट्रोलर को ब्लूटूथ और मोबाइल ऐप के जरिए मॉनिटर करने की सुविधा होती है। यदि इस सिस्टम की सुरक्षा कमजोर हो या किसी बाहरी व्यक्ति को एक्सेस मिल जाए, तो बैटरी को बंद करना संभव बताया जा रहा है।

‘BAT-BMS’ नाम के एक मोबाइल ऐप को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं कि इसके जरिए सिस्टम से कनेक्ट होकर बैटरी को रिमोट तरीके से स्विच ऑफ किया जा सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मामले ने सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें