नोएडा । नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में निवासियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

पार्कों को हरा-भरा बनाने की मुहिम
निवासियों ने मिलकर अपार्टमेंट के सामने स्थित पार्कों में पौधे लगाए। लोगों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पौधारोपण को लेकर निवासियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।
कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर आशी सिंह, वंदना भदौरिया, बृजेश सिंह, अनिरुद्ध राय, हिमांशु चौधरी, राजीव मिश्रा, सुंदर सिंह और सतीश वर्मा समेत कई निवासी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।






