ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला गौतमबुद्ध नगर की जेवर मंडल इकाई द्वारा जेवर में ‘व्यापारी एवं कारोबारी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीआर चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय जैन ने की।

व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मेघा रूपम, ग्रेटर नोएडा डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एसडीएम दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विस्तृत चर्चा की और कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
सम्मेलन के दौरान व्यापार मंडल की ओर से जिलाधिकारी और डीसीपी को व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र के व्यापार और कारोबार से जुड़ी कई अहम मांगें रखी गईं।
200 से अधिक व्यापारी और उद्यमी हुए शामिल
कार्यक्रम में जिला महासचिव अमित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया, सचिव सुनील वर्मा, डॉ. जे.एस. बेदी, तनवीर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जेवर मंडल से अध्यक्ष संजय महेश्वरी, महासचिव कुलदीप पंडित, संरक्षक जैनेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल और अंबर सिंगल समेत करीब 200 से अधिक व्यापारी एवं उद्यमियों ने भाग लिया। सभी ने प्रशासन को क्षेत्र की व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया।






