नोएडा की पॉश सोसायटी में चल रहा था बड़ा खेल…! विदेशी महिला कर रही थी ये काम, छापे में बड़ा खुलासा

दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में रहने वाली एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोसायटी में रहने वाली विदेशी महिला पिछले कई दिनों से अवैध तरीके से शराब बेच रही थी। आरोप है कि महिला दुकान की आड़ में शराब तस्करी का कारोबार चला रही थी। सूचना मिलने के बाद दनकौर पुलिस ने रविवार को मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में लंबे समय से शराब बेचने की बात कबूली

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने लंबे समय से शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाइजीरियाई महिला के दस्तावेजों की भी जांच

गिरफ्तार महिला की पहचान 57 वर्षीय उज्जू निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसके दस्तावेजों और भारत में रहने की वैधता की जांच भी की जा रही  मामले की सूचना संबंधित विदेशी दूतावास को भी दे दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें