नोएडा में निवेश का बड़ा मौका : प्राधिकरण ने लॉन्च की सबसे बड़ी स्कीम, 19 मई से शुरू होंगे आवेदन

नोएडा प्राधिकरण ने एक साथ इंडस्ट्रियल, अस्पताल, नर्सिंग होम, कॉर्पोरेट और कॉमर्शियल भूखंडों की बड़ी स्कीम लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक आवेदक 9 जून शाम 5 बजे तक ईएमडी जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है। इसके बाद ई-नीलामी और साक्षात्कार प्रक्रिया के जरिए प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। रिजर्व प्राइस से अधिक बोली लगाने वालों को भूखंड दिए जाएंगे।

प्राधिकरण के मुताबिक इंडस्ट्रियल श्रेणी में कुल 19 प्लॉट शामिल किए गए हैं, जहां मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा सकेंगी। ये प्लॉट सेक्टर-3, 6, 7, 9, 10, 67, 80, 162, 164 और फेज-2 समेत कई इलाकों में स्थित हैं। इनका आकार 115 वर्गमीटर से लेकर 7997 वर्गमीटर तक है, जबकि रिजर्व प्राइस करीब 65 लाख रुपये से शुरू होकर 18 करोड़ रुपये तक रखा गया है।

प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि विभिन्न विभागों की भूखंड योजनाओं को एक साथ लॉन्च किया गया हैऔर इच्छुक निवेशक व संस्थाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं।

इंस्टीट्यूशनल श्रेणी में स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉर्पोरेट प्लॉट शामिल किए गए हैं। स्कूलों के लिए सेक्टर-19 में 18 हजार वर्गमीटर और सेक्टर-42 में करीब 5 हजार वर्गमीटर का प्लॉट निकाला गया है। इनका रिजर्व प्राइस क्रमशः लगभग 143 करोड़ और 21 करोड़ रुपये रखा गया है। इन दोनों भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

अस्पतालों के लिए सेक्टर-117 और 145 में 10-10 हजार वर्गमीटर के प्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं नर्सिंग होम के लिए सेक्टर-41 और 47 में 1-1 हजार वर्गमीटर के दो प्लॉट ई-ऑक्शन के जरिए आवंटित किए जाएंगे। कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए भी दो भूखंड योजना में शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा कॉमर्शियल बिल्डर प्लॉट स्कीम के तहत होटल और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी भूखंड लॉन्च किए गए हैं। 20 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले तीन बड़े प्लॉट सेक्टर-18, 93B और 96 में हैं, जिनका आकार 29 हजार से 37 हजार वर्गमीटर तक है। इसके अलावा 20 हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले दो प्लॉट सेक्टर-18 और 94 में रखे गए हैं।

होटल परियोजनाओं के लिए सेक्टर-71, 124 और 142 में तीन भूखंड निकाले गए हैं। इनका क्षेत्रफल 7500 से लेकर 12,570 वर्गमीटर तक है और इनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें