ग्रेनो वेस्ट में अंधेरे का संकट, सेक्टर-3 बी ब्लॉक की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 बी ब्लॉक में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे इलाके में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि बी ब्लॉक की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने से पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है।

निवासियों का कहना है कि अंधेरे की वजह से हादसों और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों को रात में घर लौटते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्राधिकरण से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में दोबारा रोशनी व्यवस्था बहाल हो सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें