
नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में पांच दिवसीय आयोजन के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है।
सुबह सात से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों पर रोक
आयोजन के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आयोजन के दौरान यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है।

दूध-सब्जी और मेडिकल वाहनों को छूट
लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी सामग्री जैसे दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी आवागमन की अनुमति रहेगी।
एक्सपो मार्ट के लिए तय होंगे रूट, डायवर्जन भी लागू
इंडिया एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए वाहनों के लिए निर्धारित रूट तय किए गए हैं। आयोजन के दौरान यातायात को नियंत्रित रखने के लिए कुछ मार्गों पर डायवर्जन भी लागू रहेगा। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।


