[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा यूपी ट्रेड शो के चलते 24 से 29 सितंबर तक बदलेगा ट्रैफिक, मालवाहक वाहनों पर रोक

विज्ञापन

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और वीवीआईपी पहुंचेंगे। इसे देखते हुए 24 से 29 सितंबर तक कई यातायात बदलाव लागू रहेंगे।

विज्ञापन

सुबह 7 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों पर रोक

 ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 24 से 29 सितंबर के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा।

जरूरी सामान और मेडिकल वाहनों को छूट

 दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी आवागमन की अनुमति रहेगी, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

एक्सपो मार्ट के लिए तय किए गए रूट

ट्रेड शो के दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं। यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए कुछ रास्तों पर डायवर्जन भी लागू रहेगा। पुलिस का उद्देश्य आयोजन के दौरान लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें